पर्ल वी पुरी गर्लफ्रेंड के लिए बने थे एक्टर, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

    Loading

    मुंबई: नागिन 3′ (Naagin 3) में लीड रोल्स में नजर आ चुके एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) 10 जुलाई 2021 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। न जाने कितनी लड़कियों का दिल जीत चुके पर्ल कभी खुद एक लड़की पर दिलोजान से फिदा थे। बिजनेस फैमिली से ताल्लुकात रखने वाले पर्ल वी पुरी के पापा चाहते थे कि पर्ल भी आगे जाकर व्यवसाय में उनका हाथ बंटाएं। मगर पर्ल की उस समय की गर्लफ्रेंड चाहती थीं कि वे मुंबई जाकर एक्टिंग में हाथ आजमाएं। हैंडसम हंक पर्ल वी पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड का दिल रखने के लिए उनकी बात को सहर्ष स्वीकार लिया और पहुंच गए मुंबई। अच्छे लुक्स के कारण उन्हें सीरियल ‘फिर भी न माने… बदतमीज दिल’ में लीड रोल भी मिल गया था। 

    इस सीरियल ने पर्ल की किस्मत बदल दी थी। लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी हुई जा रही थीं और वहीं उनकी गर्लफ्रेंड उनसे नाराज हो गई थी। पर्ल की गर्लफ्रेंड ने उनसे एक्टिंग करियर छोड़ने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही थी और वे अपने करियर ग्राफ से भी खुश थे, ऐसे में भला वे इसका त्याग क्यों करते! उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को देवदास का उदाहरण देते हुए कहा था – आपने देवदास देखी होगी, उसमें सब कहते हैं, यह छोड़ दो, वह छोड़ दो… मैं आपसे कह रहा हूं कि मैं एक्टिंग नहीं छोड़ूंगा। उनकी गर्लफ्रेंड शाह रुख खान की दीवानी थी। 

    आपको बता दें पर्ल को मुंबई आने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड ने पुश किया था। पर्ल अपने पिता से झगड़ा करके मुंबई आ गए थे क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा उनका बिजनेस ज्वाइन करे। मगर उस समय पर्ल को अपनी गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करना था और वह मुंबई आ गए। मुंबई में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। पैसे ना हो की वजह से वह पानी-पुरी खाकर गुजारा करते थे। स्ट्रगल करने के बाद पर्ल को दो फिल्में मिली। जिसमें से एक आज तक रिलीज नहीं हुई और दूसरी बीच में ही बंद हो गई थी। फिल्में रिलीज ना होने के बाद पर्ल ने टीवी की दुनिया की तरफ रुख किया था। 

    आपको बता दें पर्ल, बदतमीज दिल शो के बाद, नागिन 3, बेपनहा प्यार और मेरी सासु मां जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। पर्ल ने अब टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह दिव्या खोसला कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे।