ranbir-kapoor
रणबीर कपूर: साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले रणबीर कपूर अब तक करीब 16 फिल्में कर चुके है। रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था जिसके बाद रणबीर कपूर प्रत्येक फ़िल्म के लिए 25 करोड़ रुपए का शुल्क लेने लगे।

अभिनेता रणबीर कपूर कोविड का शिकार हुए है और इस समय उन्हें क्वारंटाइन किया है...

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर की पुष्टि पिंकविला ने अपने एक रिपोर्ट में किया है। खबर के अनुसार, अभिनेता रणबीर कोविड का शिकार हुए है और इस समय उन्हें क्वारंटाइन किया है साथ ही रेस्ट करने की सलाह दी हैं। वेबसाइट से बातचीत में रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि ‘रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें कोविड है या नहीं। मैं इस समय अपने घर से दूर हूं।‘ 

    वैसे इस खबर के बाद आलिया भट्ट और निर्देशक अयान मुखर्जी की मुसीबत और बढ़ सकती हैं। क्योंकि यह तीनों पिछले कुछ दिनों से ‘ब्रह्मास्त्र’ की साथ में शूटिंग कर रहे है और अगर रणबीर कपूर को कोरोना हुआ तो आलिया और अयान को भी कुछ दिनों तक अपने घर में क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by It’s TV Time (@itstvtimeofficial)

     

    नीतू कपूर और रणबीर कपूर से पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), वरुण धवन (Varun Dhawan) जैसे सेलेब्स कोरोना के शिकार हुए हैं। खैर, बात अगर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की करें तो, इस फिल्म के जरिए पहली बार रणबीर और आलिया बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म को तीन पार्ट्स में बनाया जा रहा है।