मालदीव में मना रही हैं रिया कपूर पति करण बूलानी संग हनीमून, देखें वायरल Photo

    Loading

    मुंबई: अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी में केवल चंद दोस्त और परिवार के लोग के बीच शादी की थी। शादी के बाद रिहा और करण की शादी की तस्वीरें धीरे धीरे सामने आई थी। ऐसे में अब कपल शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव पहुंच गया है। अब रिहा ने अपनी हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

    रिहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर की बात करे तो रिया ने बिकिनी पहनी हुई है। वह पानी के अंदर चल रही हैं। रिया ने पानी के अंदर अपनी दोनों हाथों को फैलाए हुए हैं। रिया पानी के अंदर चिल कर रही है। तस्वीर में रिहा के पति थोड़े दूर खड़े है। तस्वीर शेयर करते हुआ रिया ने लिखा- ‘बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया है।” आपको बता दें यहां बच्चों को मतलब उनके पेट डॉग्स हैं।

    गौरतलब है कि रिया और करण का रिश्ता 10 साल पुराना है। दोनों 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों की अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन रिया और करण दोनों ने ही इसपर कभी खुलकर बात नहीं की। भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने ऑफिशियल ना किया हो लेकिन ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करता रहा हैं। और फैंस के सामने खुलकर एक- दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। 

    बता दें रिया की पहली मुलाकात करण से 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल लीड रोल में थे। खास बात ये है कि इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था और करण इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    करण फिल्म डायरेक्टर हैं। वह फिल्म ‘आएशा’ और ‘वेक अप सिड’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘द ऑडिशन’ का भी निर्देशन किया है। इसके अलावा वह टीवी शोज की प्रोडक्शन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। कहा जाता है कि अनिल कपूर भी करण को काफी पसंद करते हैं।