Sambhavna Seth

    Loading

    मुंबई. कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार तबाही मचा रही हैं। रोजाना सैकड़ों लोग इस जानलेवा बीमारी से जान गवा रहे हैं। यह वायरस बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सितारों और उनके परिजनों का कोरोना से निधन हुआ है। इस बीच अब अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे।

    संभावना के पति ने दी जानकारी

    पिता के निधन की खबर संभावना सेठ के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली, जो उनके पति अविनाश द्विवेदी ने पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है, ‘आज शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड-19 के बाद दिल का दौरा पड़ने से अपने पिता को खो दिया। कृपया उनको अपनी प्रार्थनाओं में जगह देना।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

    कोरोना संकट में लोगों को कर रहे मदद

    बता दें कि इस कोरोना संकट में संभावना सेठ अपने पति अविनाश के साथ लोगों को मदद करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में काला बाजारी के मुद्दे पर उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा था, “आज मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैं और मेरे पति किसी पेशेंट के लिए ऑक्सीजन का बंदोबस्त कर रहे थे,  सामने वाले इंसान को ये नहीं पता था कि इस चैरिटी के पीछे हम हैं। इस बात का फायदा उठाते हुए जिस शख्स को हमने उसके पास ऑक्सीजन लेने के लिए भेजा था, उस बेईमान इंसान ने मेरे भेजे हुए शख्स से भी पैसे ले लिए और इंतजाम भी नहीं किया।”