Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: सपना चौधरी(Sapna Choudhary) जहां अपने हरियाणवी गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी वीडियो से भी छाई रहती हैं। आज उनके गाने न सिर्फ हरियाणा बल्कि हर जगह धूम मचाते हैं। उनका डांस देख फैंस मदहोश हो जाते हैं। सपना चौधरी का हर अंदाज देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब सपना ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी नागिन सी अदाओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नशीली आंखों वाली सपना ने इस वीडियो में मानो कहर ही ढा दिया हो। 

    सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी नागिर सी अदाएं उनके फैंस मदहोश कर रही हैं। नशीली आंखों वाली सपना ने इस वीडियो में मानो कहर ही ढा दिया हो। इस वीडियो में सपना ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं इस लहंगे के साथ उनकी हैवी ज्वैलरी और उनका मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं वीडियो में डांसर के तेवर काफी बदले बदले से नजर आ रहे हैंं। ये शूट किसी आउटडोर लोकेशन पर हुआ है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब तक इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

    हाल ही में सपना चौधरी ने घोड़े के साथ तस्वीर शेयर कर सुर्खियां बटोरी थी। वो एक लंबे तगड़े घोड़े के साथ नजर आई थीं। और उसे चूमते हुए तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंसानों के मुकाबले बेजुबानों को ज्यादा बेहतर बताया था। सपना की ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई थी। सपना ने कैप्शन में लिखा था कि ‘ज़रूरी नही हर बात का इजहार बोल कर किया जाए, बोली गयी कौनसी हर बात सच्ची होती है, इस झूठी दुनिया में बेजूबानो की दोस्ती, ज़्यादातर बोलने वालों से अच्छी होती है, हमारा प्यारा बच्चा #सवा_शेर।’

    सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो ‘मौका-ए-वारदात’में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्त करती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं।