saroj-khan-died-madhuri-dixit-devastated-the-demise-of-her-guru-and-friend

बॉलीवुड सेलेब्स सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे है। इन सबके बीच सरोज खान की फेवरेट स्टूडेंट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी काफी भावुक हो गयी है।

Loading

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से इंडस्ट्री का हर शख्स दुखी हो गया है। सरोज खान का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। उन्होंने मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सरोज ख़ान के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड शोक में डूब गया है।

बॉलीवुड सेलेब्स सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे है। इन सबके बीच सरोज खान की फेवरेट स्टूडेंट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी काफी भावुक हो गयी है। माधुरी ने ट्वीट करते हुए सरोज खान को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं। मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना’।”

बता दे कि सरोज खान ने इंडस्ट्री में कई सेलेब्स को अपने इशारों पर नचाया है। लेकिन, उन सब में माधुरी दीक्षित  सरोज खान की फेवरेट स्टूडेंट रही थी। सरोज खान ने माधुरी के लिए धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे गानों को कोरियोग्राफ किया था। खास बात यह है कि, सरोज खान ने अपनी जिंदगी की आखिरी कोरियोग्राफी माधुरी के लिए की थी। करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित का गाना ‘तबाह हो गए’ को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था