File Photo
File Photo

अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) भी कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं।

    Loading

    Satish Kaushik tests positive for Covid-19: पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर धीरे-धीरे कोविड-19 के संक्रमित मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। और तो और महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमित मामलों में लगातार इजाफा देखने मिल रहा हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 15051 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 23,29,464 मरीज सामने आ चुके हैं। इससे लोगों के बीच खलबली मची हुई हैं। कोरोना वायरस की चपेट में केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड का एक और सितारा शामिल हुआ है। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) भी कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। अभिनेता ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक पोस्ट जारी किया है। 

    अभिनेता सतीश कौशिक ने जानकारी देते हुए लिखा ‘कृपया ध्यान दीजिए… मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करता हूं जोकि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं। मैं अपना इलाज करवा रहा हूं और मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। आप लोगों की शुभकामनाएं औरे बेस्ट विशेज की जरुरत हैं। धन्यवाद….’ अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। उनके फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    देखें पोस्ट- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

    सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ना सिर्फ एक अच्छे अभिनेता है बल्कि वो डायरेक्शन और राइटिंग के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अभिनेता के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट है।