बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ती हुई शहनाज़ गिल के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी!

    Loading

    पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) की लोकप्रियता सलमान खान के शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है। शहनाज़ गिल की फैन फॉलोविंग काफी ज़बरदस्त हैं। बिग बॉस के बाद शहनाज़ गिल को कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया। अब कई म्यूजिक एल्बम का एड का हिस्सा होने के बाद अब शहनाज गिल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

     

    दरअसल बता दे कि एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को पॉपुलर मैगजीन फिल्मफेयर (Filmfare) ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। यह खबर शहनाज़ के फैंस को काफी उत्साहित कर देगा। जी हाँ, पॉपुलर मैगज़ीन फिल्मफेयर में बिगबॉस फेम शहनाज़ गिल का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। बता दे कि, इस मैगजीन के कवर पेज के लिए शहनाज गिल ने बेहद ही अलग अवतार में फोटोशूट करवाया है। जो एक साई-फाई से इंस्पायर्ड लग रही है। शहनाज़ का यह फोटो देखते लायक बन रहा हैं। इस फोटो में शहनाज़ गिल काफी कमाल की लग रही हैं। 

    बता दे कि, शहनाज गिल इस फोटो में ब्लैक कलर की नेट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं जबकि वहीं उन्होंने वाईट कलर विग भी पहन रखा है। दरअसल आपको बता दे कि शहनाज़ गिल ने पहले ही वेट लॉस करके फैंस को काफी इम्प्रेस किया था।अपने गज़ब के ट्रांसफॉर्मेशन से शहनाज़ ने हर किसी को चौंका दिया था। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अब शहनाज़ मशहूर फिल्म फेयर के कवर पेज पर छाई हुई हैं। आपको बता दे कि सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाली शहनाज गिल ने अपने गेम से सभी को खूब इम्प्रेस किया। शहनाज़ के मासूमियत और उनके अंदाज़ के दर्शक कायल हो गए थे। बिग बॉस शो में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया। शहनाज और सिद्धार्थ अब भी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि दोनों अपने रिश्ते पर खामोशी बनाए हुए हैं। 

    शहनाज़ गिल के इस फोटोशूट पर आपकी क्या राय हैं? कमेंट बॉक्स में बताएं।