Photo-instagram
Photo-instagram

'हंगामा 2' में अभिनेत्री शिल्पा के अलावा एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके साथ ही अदाकारा फिल्म 'निकम्मा' में भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों फिल्म ‘हंगामा 2’ (Hungama 2) को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस फिल्म में शिल्पा अहम किरदार में दिखाई देंगी। ‘हंगामा 2’ के जरिए अभिनेत्री एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘हंगामा 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ अदाकारा ने सेट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शिल्पा रेट्रो लुक में दिखाई दीं। अभिनेत्री (Shilpa Shetty Video) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो का अब तक 9 लाख बार देखा गया है। 

बता दें, अभिनेत्री शिल्पा फिल्म ‘हंगामा 2’ के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले इससे जुड़ी शिल्पा ने तैयारी शुरू कर दी थी। खैर, इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘सेट पर वापसी… COVID का परीक्षण करने के बाद… ‘हंगामा 2’ में नजर आएगा रेट्रो लुक… क्वीन # हेलेनजी…’ फैंस के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी शिल्पा का ये अंदाज पसंद आ रहा हैं।’ आप भी देखें ये वीडियो-  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें, ‘हंगामा 2’ में अभिनेत्री शिल्पा के अलावा एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके साथ ही अदाकारा फिल्म ‘निकम्मा’ में भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया भी हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)