बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए आज भी काफी जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इंडस्ट्री के फेमस कपल माने जाते हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शिल्पा और राज एक दूसरे पर अपना प्यार जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। अक्सर आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा जाता है। शिल्पा और राज सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। दोनों के फैंस हमेशा ही उनकी लवस्टोरी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं की कैसे दोनों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब कैसे आए। तो चलिए आज हम आपको शिल्पा और राज की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।
शिल्पा शेट्टी की मुलाकात जब राज कुंद्रा से हुई थी उस वक्त वह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। साल 1993 में रिलीज हुई अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘बाजीगर’ के सुपरहिट हो जाने के बाद शिल्पा शेट्टी का नाम हर घर पहचाना जाने लगा। इस फिल्म के बाद शिल्पा ने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक कई बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया मगर शाहरुख खान के साथ की गई फिल्म ‘बाजीगर’ जैसी सफलता उन्हें फिर दोबारा कभी नहीं मिली।
बता दे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं जब साल 2007 में उन्होंने यूके बेस्ड एक रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ के सीजन 5 में हिस्सा लिया। उस वक़्त एक्ट्रेस शिल्पा इस विवादित शो ‘बिग ब्रदर’ की विनर भी बनीं। इसी दौरान जब शिल्पा लंदन में थीं तब उनकी मुलाकात शादी-शुदा बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। उस दौरान राज, शिल्पा शेट्टी के नाम से बने परफ्यूम के प्रमोशन में उनकी मदद कर रहे थे।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकातें धीरे-धीरे पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदलने लगी और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। खबरों की मानें तो रिश्ते की शुरूआत में राज, शिल्पा को कई महंगे तोहफे देते थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और 22 नवंबर, 2009 को शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। दोनों की यह शादी में उनके खास दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। राज और शिल्पा की ये शादी बॉलीवुड की सबसे भव्य शादियों में से एक मानी जाती है।
लेकिन बता दे कि अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक देकर शिल्पा शेट्टी से शादी करनेवाले राज कुंद्रा पर शिल्पा के लिए अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ने का इल्जाम लगा। यही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी को भी होमब्रेकर के टैग से नवाजा गया। वही हालही में राज कुंद्रा ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी पहली पत्नी कविता से तलाक लेने को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा कर डाला। इस बात का खुलासा करते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि पहली पत्नी कविता से तलाक की मुख्य वजह उनकी पत्नी का राज की ही बहन के पति के साथ चल रहा अफेयर था।
वही अब जब दो बच्चों के माता-पिता शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 12 साल पूरे होने में महज़ चंद महीने ही बचे थे कि इससे पहले ही पोर्न वीडियो बनाने के रैकेट में फंसे राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब देखना होगा की इस सब मामले पर शिल्पा शेट्टी क्या कहती हैं ?
वैसे इस मामले पर आप क्या कहेंगे ? कमेंट बॉक्स में बताएं।