सलमान खान BIGG BOSS में पोछा लगाते आए नजर, बोले- ‘अब पलटेगा सीन’

Loading

मुंबई. सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 14वां सीजन (BIGG BOSS 14) जल्द ही टीवी पर आने वाला है। बॉलीवूड एक्टर सलमान खान पिछले 10 सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार भी वे 11वां सीजन (BB2020) को होस्ट करने जा रहे हैं। शो के मेकर्स इस बार भी धमाल मचने की तैयारी में है। हाल ही में बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शो इस बार भी एंटरटेनमेंट के फुल डोज दर्शकों को देने वाला है। 

बिग बॉस की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सलमान खान की एक तस्वीर शेयर गई है, जिसमें सलमान घर में पोछा लगते नज़र आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन लिखा गया है- ‘घर के सब काम कर लो खत्म, क्योंकि अब सीन पलटेगा’। माना जा रहा है कि यह तस्वीर बिग बॉस के घर की है। 

सलमान तस्वीर में ब्लैक राउंड नेक वाली फुल-स्लीव्स शर्ट पहनेनज़र आ रहे है। उन्होंने कंफर्ट ग्रे पैंट्स और बाथरूम स्लिपर पहनी हुई है। सलमान पुरे जोश के साथ अपने काम जुटे हुए है। बैकग्राउंड में ग्रे सोफे पर कई कुशन देख सकते हैं, जबकि एक ही रंग की दीवार को फ्रेम, पेंटिंग और शोपीस से सजाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस बार भी हर बार की तरह शो होस्ट करने के लिए भारी भरकम रकम वसूल रहे है। माना जा रहा है कि, इस बार उन्होंने  पर एपिसोड के 16 करोड़ चार्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बिग बॉस-14 का ग्रैंड प्रीमियर 27 सितंबर को होगा। शो की शूट‍िंग इसके ऑन-एयर होने से दो दिन पहले यानी 25 और 26 को की जाएगी। 26 सितंबर को कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। यह शो टीवी पर 27 सितंबर से ऑन एयर होगा।