Actress Kamya Punjabi will now try her hand in politics, joins Congress

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) अब राजनीति में अपनी किस्मत आज़माने जा रही हैं। एक्ट्रेस (Actress) ने मुंबई (Mumbai) में बुधवार को कांग्रेस (Congress) का दामान थाम लिया है। काम्या ने महाराष्ट्र (Maharashtra) कांग्रेस नेता भाई जगताप की मौजूदगी में काम्या पंजाबी ने कांग्रेस में प्रवेश किया। 

    टीवी इंडस्ट्री में काम्या पंजाबी बड़ा नाम माना जाता है। काम्या पंजाबी बिग बॉस सीज़न 7 में नज़र आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहतीं हैं। छोटे परदे पर खूब कामयाबी और फेम पाने के बाद अब वह राजनीति में भी अपना हाथ आज़माना चाहती हैं। 

    काम्य की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा। काम्य को ‘शक्‍ति…’ में कड़क सास के रोल में फैंस ने खूब पसंद किया है। जानकार मानते हैं कि, मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस अपना हाथ मज़बूत करना चाहती है इसलिए वे पार्टी में नए चेहरों को साथ जोड़ रही है।