Mohena Kumari Singh
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) के घर खुशियों (Happiness) की बौछार (Shower) हो रही है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अदाकारा अपने पहले बेटे को जन्म दी है। इस वक्त उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंज रही है। अदाकारा अपने इस नई जिम्मेदारी से काफी खुश है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि मोहिना कुमारी सिंह की तरफ से नहीं हुई है।

    अभिनेत्री ने अपने प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी थी। पोस्ट में वो अपने पति सुयेश रावत के साथ अपना बेबी फ्लांट करती दिखाई दी  वो अपने फैंस को बताई थी कि वो एक नई पारी शुरुआत करने जा रही है। मोहिना कुमारी सिंह हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो बेबी शॉवर के लिए अपने फैंस का धन्यवाद कर रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

    वीडियो में उन्होंने बताया कि वो अपने इस पल से काफी खुश है साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा भी जाहिर कि की वो बेबी बॉय चाहती है। गौरतलब है कि मोहिना कुमारी सिंह साल 2011 में सुयेश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधी। मोहिना कुमारी सिंह को टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति सिंघानिया के किरदार से पहचान मिली। ये अभिनेत्री के साथ-साथ कोरियोग्राफर और डांसर भी है।