Akshara Singh
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी बेल्ट के फैंस में भी अपनी पॉपुलैरिटी बना चुकी हैं। हिंदी पट्टी के फैंस भी उनके अदाओं के दीवाने हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह का जन्म इसी महीने में 30 अगस्त 1993 में हुआ था और इस बार वो अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी, लेकिन अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन के पहले ही अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है।

    इतना ही नहीं उन्होंने तो केक भी काट लिया हैं। उन्होंने अपने इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे का सप्ताह शुरू हो गया है।’ तस्वीरों में अक्षरा सिंह एक रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। वो अपने हाथों में अपने बर्थडे का केक और साथ ही ड्रिंक लिए नजर आ रही हैं। वो कैमरे के सामने कई पोज देते हुए अपनी तस्वीरें क्लीक करवाई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    अगर हम बात करें उनके पहनावे कि तो अभिनेत्री व्हाइट कलर का फुल स्लीव शर्ट और रिप्ड जींस पहनी हैं। तस्वीरों में वो बेहद खुबसूरत नजर आ रही है। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। अब तक उनके इन तस्वीरों को 38 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।