
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर सुर्खियों में रहती है। वो अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने प्रोफेशनल लाइफ तक की बातों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अदाकारा एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चाओं में है।
इस बार अभिनेत्री को अपने पिता से मस्ती करना भारी पड़ गया है। जिसके चलते उन्होंने अपने पिता से कान पकड़कर गलती की माफी भी मांगी है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने पिता इंद्रजीत सिंह के साथ नजर आ रही है। वीडियो में वो अपना रुबाब दिखाने ही वाली होती है कि पिता ने उन्हें अपना ही रुबाब दिखा दिया। जिसके चलते उन्हें पिता के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी। बता दें कि अक्षरा सिंह का ये एक मस्ती भरा वीडियो है।
View this post on Instagram
जिसके बैकग्राउंड में ‘मैं नहीं तो कौन बे..’ गाना बजते सुनाई दे रहा है। जिसपर अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री ब्लू कलर का ड्रेस पहनी है। वहीं उनके पिता व्हाइट कलर का शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे है। वो अपनी आंखों पर ब्लैक कलर का स्टाइलिश सनग्लास भी लगाए दिखाई दे रहे है। वीडियो को शेयर कर अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘गलती हो गई पापा, बाप तो बाप ही होते है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आप लोग मानते है ना???’ उनका ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।