Akshay Kumar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में उन्होंने अपने एक वीडियो के जरिए अपने वर्कआउट का झलक दिखाया है। जिसमें वो एक पोल से दूसरे पोल पर उछल-उछलकर पुल-अप्स करते नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने अपने इस वर्कआउट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    जिसमें वो जिम में वर्कआउट करके अपना पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी ही फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ का मोटिवेशनल सॉन्ग ‘चख लेण दे’ बजते सुनाई दे रहा है। इस गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी सुबह वो हैं जो इस तरह शुरू होती हैं। आपका अपना?’ अभिनेता ने अपने कैप्शन के जरिए अपने फैंस का भी अच्छी सुबह के बारे में जानना चाहा है। उनके इस वर्कआउट वीडियो को देखकर फैंस काफी हैरान है। वो इस वीडियो को लाइक कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    उनके इस वीडियो को अब तक 10 लाख 31 हजार लोग लाइक कर चुके है। अक्षय कुमार के इस वीडियो को एक्टर रोनित रॉय ने भी लाइक कर कमेंट में लिखा, ‘बहुत हार्ड! पाजी बहुत फिट’ वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी फायर इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘राम सेतु’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब तक कुल 61 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव भी अपने अहम भूमिका में है।