अंकिता लोखंडे ने की बॉलीवुड स्टाइल मेहंदी सेरेमनी, साथ ही गए रही हैं दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाना, प्री वेडिंग फोटोशूट कुछ इस तरह करवाया

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि दोनों की शादी 12, 13, और 14 दिसंबर होगी। ऐसे में अब 11 दिसंबर शनिवार को कपल की प्री-वेडिंग रस्में जोरों पर शुरू हो गई हैं।

    इस बीच, उनके भव्य विवाह समारोह की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ये तस्वीरें अंकिता की मेहंदी सेरेमनी की है। अंकिता के हाथों में दुल्हन वाली मेहंदी सजी है। एक्ट्रेस ने अपने प्री-वेडिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है।

    दरअसल अंकिता की दोस्त सना मकबुल ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाने पर लिप सिंक करती नजर रही हैं। अंकिता को एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी में देखा जा सकता है। तस्वीरों और वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अपनी लाइफ के टाइम को एन्जॉय कर रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita=purehappiness (@ankitapurehappiness)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

    साथ ही अंकिता ने इसके अलावा अंकिता ने प्री वेडिंग फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों वाइट आउटफिट में शानदार लोकेशंस पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

    गौरतलब है कि हाल ही में विक्की और अंकिता ने शादी का न्योता देना शुरू कर दिया है। ऐसे में दोनों अपनी शादी का न्योता देने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों ने मिल कर भगत सिंह कोश्यारी को शादी का न्योता दिया। इस बात की जमकर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी थी।