Bhool Bhulaiyaa 2
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : फिल्म (Film) ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) का टीजर (Teaser) रिलीज (Release) होने के बाद दर्शक (Audience) इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। बीते कल कियारा अडवानी का फर्स्ट लुक सामने आया था। वहीं आज इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का लुक भी सामने आ गया है। अभिनेत्री अपने इस फर्स्ट लुक को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो में उनके लुक को देखकर लोगों के पसीने छूट रहे है। अदाकारा बड़ी-बड़ी आंखें किए डरी-सहमी सी नजर आ रही है।

    इतना ही नहीं उनके पीछे आईने में उनके पीछे के बाल उड़ते दिखाई दे रहे है। इस मंजर से फैंस के रोगटें खड़े हो रहे है। तब्बू ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक शैतान या एक परी? या बीच में कहीं…’ उनका ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। घंटों पहले शेयर इस मोशन पिक्चर को 34 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tabu (@tabutiful)

    ये फिल्म ‘भूल भुलैया’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, परेश रावल, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी आहूजा अपने मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म की दूसरी कड़ी में तब्बू के अलावा कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, संजय मिश्रा और राजपाल यादव अपने किरदार में नजर आएंगे।