Virat Kohli-Anushka Sharma
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ये बेस्ट कपल्स में से एक हैं। वहीं अब इनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल्स ने मुंबई के जुहू में एक किराए पर घर लिया है। उनके इस लग्जरी फ्लैट का रेंट जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस फ्लैट का एक महीने का किराया 2.76 लाख रुपये है।

    1650 स्क्वायर फीट में फैला ये फ्लैट हाई राइज बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर है। जहां से समंदर का पूरा नजारा साफ दिखता है। वहीं खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने इस नए घर के लिए करीब साढ़े सात लाख रुपये डिपोजिट पे किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये नया किराए का घर पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    मालूम हो कि इससे पहले 12 अक्टूबर 2022 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सिंगर किशोर कुमार का बंगला लीज पर लिया था। कपल्स ने इस बंगले में खुद का ‘वन8 कम्यून’ नाम का रेस्टोरेंट खोला है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वर्ली में ओमकार बिल्डिंग में खुद का अपना फ्लैट है। जो बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर स्थित है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा का वर्सोवा में एक बड़ा फ्लैट है।

    अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री काफी लंबे समय के बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से एक्टिंग की दुनिया में अपनी वापसी करने जा रही हैं। वो इस फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखाई देंगी।  उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।