बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके अपूर्व अग्निहोत्री जा चुके है पत्नी संग जेल, लगा था ये गंभीर आरोप

    Loading

    Apurva Agnihotri, who was a Bigg Boss contestant, has gone to jail with wife, was accused of taking drugs: बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके अपूर्व अग्निहोत्री आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। कोलकाता में उनका जन्म 2 दिसंबर 1972 को हुआ था। अभिनेता ने साल 1997 में फिल्म परदेस से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अपूर्व, सुपरस्टार शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। भले ही अभिनेता की पहली फिल्म सुपरहिट रही हो लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह ज्यादा दिनों तक टिक नाही पाए। 

    अपूर्व अग्निहोत्री ने इसके बाद टीवी इंडस्ट्री के तरफ रुख किया। सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में वह अरमान की भूमिका में दिखाई दिए। सीरियल में लीड रोल में मोना सिंह नजर आई थी। टीवी पर अपूर्व का शानदार एक्टिंग करियर रहा। अभिनेता अपूर्व जब चर्चा में आए जब उन्हें मुंबई पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी भी थी।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Apurva Agnihotri (@apurvaagnihotri02)

    अपूर्व और शिल्पा को पुलिस ने एक रेव पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने जब टीवी के इस कपल से पूछताछ कि तब उन्होंने ड्रग्स सेवन करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन जब मेडिकल चेकअप किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के दौरान यह बात सामने आई कि पार्टी के दौरान अपूर्व और शिल्पा ने ड्रग्स लिया था। आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस पार्टी के दौरान 44 और लोगों पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे।