आर्यन खान की रिहाई पड़ी कुछ लोगों को भारी, 10 मोबाइल फोन हुए चोरी

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी जमानत मिल चुकी है। 

    आज यानी 30 अक्टूबर को आर्यन जेल से बाहर आ चुके है। ऐसे में जब आर्यन खान जेल से बाहर आ रहे थे तब वह उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस इकट्ठे हुए थे। अब कुछ लोगों को वह इकट्ठा होना महंगा पड़ गया। दरअसल वह जूठे 10 लोगों के फोन चोरी हो गए हैं। 

    गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ है। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया हैं। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। लगभग 25 दिन जेल में रहने के बाद आर्यन खान अब अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।