बागबान के स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का 84 की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार 

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी (Shafeeq Ansari) का आज सुबह 3 नवंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। शफीक लंबे वक़्त से बीमार थे। अंसारी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शफीक के बेटे मोहसिन अंसारी ने पिता के निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल बना हुआ है। आज उनके शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

     शफीक ने  1974 में बतौर स्क्रीन राइटर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले फिल्म दोस्त की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म दिल का हीरा की स्क्रिप्ट लिखी इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लीड रोल में थे।

    उसके बाद उन्होंने  दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी की मशहूर फिल्म इज्जतदार का भी स्क्रिप्ट लिखा था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘प्यार हुआ चोरी-चोरी’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें मिथुन और दक्षिण भारतीय एक्टर गौतमी के लिए भी के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की थी। 

    शफीक ने अपने करियर में बहुत सारी स्क्रिप्ट लिखे लेकिन उन्हें 2003 में लिखी फिल्म बागबान से बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान मिली। इस फिल्म के निर्माता बीआर चोपड़ा थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सलमान खान मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई और फिल्म को दर्शकों को बेहद प्यार मिला।