Bhojpuri First OTT App

    Loading

    मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) बेल्ट के प्रशंसकों (Fans) के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Good News) सामने आई है। वैसे तो अब हिंदी बेल्ट के दर्शक भी भोजपुरी फिल्मों (Films) और गानों (Songs) के दीवाने बन चुके है। वहीं भोजपुरी मनोरंजन जगत भी अपने प्रशंसकों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुए प्रगति का एक कदम आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी का पहला ओटीटी एप लांच कर दिया है। एक समय में भोजपुरी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाना पड़ता था, फिर कई भोजपुरी चैनल छोटे पर्दे पर भी चालू हुए और अब इसका ओटीटी एप भी शुरू हो गया है।

    अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा के सहयोग से ओटीटी प्लेटफार्म ‘चौपाल’ की शुरुआत हुई है। इस एप की लांचिंग का कार्यक्रम मुंबई में जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित हुआ था। जिसमें उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी उपस्थित हुए। अभिनेता ने कहा कि अब ‘चौपाल’ एप की मदद से दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज का लुफ्त उठाएंगे और इस खुशी को दुगना करते हुए उन्होंने बताया कि इस एप पर सबसे पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में पवन सिंह के अलावा जफर वारिस खान, विनीत विशाल, साबिहा अली खान, बृज भूषण शुक्ला और शाहीबा जफरी भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    आगामी वेब सीरीज की भी जानकारी दी

    इस सीरीज की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस मौके पर भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय, यश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, विनय आनंद, अभिनेत्री काजल राघवानी, अनारा गुप्ता, शहर अफसा, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी भी मौजूद थी। इस आयोजन में संदीप बंसल ने ‘चौपाल’ एप पर रिलीज होने वाले आगामी वेब सीरीज की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया की इस एप पर दूसरी वेब सीरीज रितेश पांडेय की ‘लंका में डंका’ रिलीज होगी। उसके साथ ही मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की ‘पूर्वांचल’, अरविंद अकेला की ‘रनबीर’, रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’ और भी एक्टर्स और एक्ट्रेस के साथ सीरीज बनाए जा रहे है।

    ‘चौपाल’ के तीन प्लान्स एक्टिवेट किए गए

    अभय सिंहा ने इस समारोह में कहा कि इस एप को सभी फैंस अपने मोबाइल में भी डाउनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर भोजपुरिया रंग में रंग सकते है। उन्होंने प्लान्स की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में ‘चौपाल’ के तीन प्लान्स एक्टिवेट किए गए है। जिसमें पहला प्लान 99 रूपये में महीने भर का है। दूसरा प्रीमियम प्लान 799 रुपये का साल भर का है। इस सालाना प्लान में दो स्क्रीन जिसमें चाहे आप स्मार्ट फोन, टेबलेट या फिर टीवी और लैपटॉप में एक ही समय पर चला सकते हैं। तीसरा फैमिली प्लान 999 रुपए सालाना है। साल भर के इस प्लान में एक साथ तीन स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है।