Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा आज करीब 60 दिन जेल में रहने के बाद उन्होंने कोर्ट ने जमानत दी है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 20 सितंबर को 50 हजार रुपये के कोर्ट में भरने के बाद जमानत दी गई थी। इस मामले में कई कई मॉडल सामने आई जीनोने राज कुंद्रा के खिलाफ आरोप लगाया है उसमें से एक शर्लिन चोपड़ा भी है।

    ऐस से अब राज कुंद्रा के साथ पॉर्न मामले में फांसी गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth) ने शर्लिन चोपड़ा पर एक बड़ा आरोप लगाया है। गहना वशिष्ठ ने कहा है कि शर्लिन ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह खुद इस मामले में एक आरोपी की तरह फंसी हुई नहीं हैं। गहना ने कहा- ‘शर्लिन चोपड़ा ही थी जिसने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट बनाने में घसीट था।’ साथ ही गहना ने कहा- ‘साल 2012 में शर्लिन ही थी जिसने  पॉर्न और उससे भी घटिया कॉन्टेंट बनाना शुरू किया था। राज कुंद्रा तो शर्लिन से ढाई साल पहले ही मिला।’

    हाल ही में शर्लिन ने इ टाइम्स से बात करते हुए कहा- ‘शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी पर बयान बाजी करना शुरू कर दिया है। जब की शिल्पा शेट्टी तो उन्हें उस लायक भी नहीं समझती हैं कि वह शर्लिन के बयानों पर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें।’ गहना ने आगे कहा- ‘शर्लिन एक एहसान फरामोश लड़की है। राज कुंद्रा ने उसकी मदद की तो उसने उन पर ही आरोप लगा दिया।