Ranveer Singh-Deepika Padukone
File Photo

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) की दुनिया में दिवाली मानाने का अंदाज़ काफी अलग है। यहां, दिवाली (Diwali 2022) आने के कुछ दिन पहले से ही पार्टी होना शुरू हो जाती है। ऐसे में हाल ही में बी टाउन (B-Town) में शानदार दिवाली पार्टी (Diwali Party) की गई। जहां, कई हस्तियों को देखा गया। लेकिन, इस पार्टी में सबका चहेता कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone-Ranveer Singh) गायब रहे। जिसके बाद से ही गॉसिप होना शुरू हो गई है। 

    पावर कपल रहे Missing 

    बी टाउन की दिवाली पार्टी में सभी बॉलीवुड कपल को देखा गया, लेकिन इस बीच फैंस पावर कपल दीपवीर को बेहद मिस कर रहे थे। उन्हें एक साथ पब्लिक अपीयरेंस ना देते देख फैंस अब कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। एक बार फिर से दोनों के बीच सब कुछ ठीक ना होने की खबरें भी उड़ने लगी हैं। 

    दिवाली पार्टी में हस्तियों का जलवा 

    फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों के अलावा शानदार पार्टीज के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में दिवाली पार्टी में सितारों ने पूरे टशन के साथ भाग लिया। यहां, कई अभिनेता और अभिनेत्री अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरते हुए नजर आए। हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आनंद पंडित जैसे कई बड़े सेलेब्स ने दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टीज में लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। लेकिन, दीपिका-रणवीर का न आना फैंस को काफी निराश कर गया। 

    उड़ने लगी ‘दीपवीर’ के अलग होने की खबर 

    दिवाली पार्टी में दीपिका और रणवीर के न आने से एक बार फिर उनके अलग होने की खबर उड़ने लगी है। कई लोगों ने तो कपल के बीच फिर से सबकुछ ठीक ना होने के भी कयास लगा लिए हैं। कुछ दिनों पहले भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन दोनों ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए, बिना कुछ कहे अपने बीच सब ठीक होने का इशारा कर दिया था। 

    पार्टी से क्यों गायब थे ‘दीपवीर’?

    दरअसल, दीपिका और रणवीर सिंह अपने-अपने काम की वजह से किसी भी सेलिब्रेशन में शिरकत नहीं कर रहे हैं। रणवीर इन दिनों अपने काम की वजह से मुंबई से बाहर ही ट्रैवल कर रहे हैं। जबकि, दीपिका पादुकोण अपनी शूटिंग पर ध्यान दे रही हैं। वहीं, पिछले दिनों उनकी तबीयत भी खराब थी, इसी वजह से बचा समय वह आराम करने में बिता रही हैं।