Triptii Dimri
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें कुछ तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। तृप्ति डिमरी द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट उनके न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेशन का हैं। जिसमें उनके साथ उनके फ्रेंड्स और रुमर्ड बॉयफ्रेंड और अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में तृप्ति डिमरी अपनी नई फिल्म ‘कला’ से ‘घोड़े पे सवार’ गाने को गाते दिखाई दे रही हैं।

    दोस्तों के साथ कर्णेश शर्मा भी तृप्ति के गाने का लुफ्त उठाते हुए गाने को अपने फोन में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में तृप्ति डिमरी कर्णेश शर्मा और सौरभ मल्होत्रा के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तस्वीर में तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में तृप्ति ब्लैक कलर की बिकिनी में स्विमिंग पूल में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में तृप्ति को बुक पढ़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में तृप्ति और कर्णेश आकाश में लालटेन छोड़ते नजर आ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

    तृप्ति ने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘नए साल की फोटो डंप’ वहीं अब उनके इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया से एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें तृप्ति और कर्णेश को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। कई बार तो तृप्ति का नाम कर्णेश के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि, दोनों ही ने ही अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।