Shehnaaz Gill And Guru Randhawa
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise) में सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आने वाली हैं। वो इस गाने की शूटिंग में काफी बिजी हैं। हाल ही में गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल गाने की शूटिंग के दौरान नीचे गिर पड़ती हैं। हालांकि, इससे उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन शहनाज गिल के गिरने पर गुरु रंधावा अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे।

    सिंगर ने शहनाज गिल को उठाया और फिर दोनों साथ हंसने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा अपने गाने की शूटिंग समुंद्र के किनारे कर रहे हैं। जिसके लिए शहनाज गिल भागती हैं और वो अचानक गिर जाती हैं। जिसके बाद सिंगर अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते हैं। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। उनके इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि ‘मैन ऑफ द मून’ का ‘मून राइज’ गाना 10 जनवरी 2023 को रिलीज होगा।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

    गौरतलब है कि जल्द ही शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज होगी।