Akanksha Dubey Suicide
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस (Actress) आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी (Varanasi) के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 25 मार्च की रात को शूटिंग करने के बाद आकांक्षा होटल में गई थीं। जहां उन्होंने सुसाइड कर लिया।

हालांकि, आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वो तीन साल की उम्र में अपनी फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। आकांक्षा दुबे ने साल 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से एक्टिंग डेब्यू की थी।

आकांक्षा दुबे अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। जहां वो आए दिन वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 16 घंटे पुराना उनका आखिरी पोस्ट है। जिसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल, इस खबर से उनके फैंस बेहद दुखी हैं।