Bombay Jayashri Ramnath
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर (Famous ) सिंगर (Singer) और संगीतकार (Music Composer) बॉम्बे जयश्री रामनाथ (Bombay Jayashri Ramnath) का हेल्थ अपडेट सामने आया है। वो अब रिकवर हो रही हैं। उनका हेल्थ अपडेट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है, “मेडिकल इंटरवेंशन बहुत प्रभावी रहे हैं। जयश्री रामनाथ रिकवरी की राह पर है। ब्रिटेन की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) कर्मचारी काम कर रहे हैं। भारत सरकार हर कदम पर हमारे साथ है। हम सभी को उनका प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

बता दें कि यह खबर जयश्री रामनाथ के फैंस के लिए बेहद राहत की खबर है। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सिंगर की यूके (UK) में म्यूजिक टूर (Music Tour) के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके तबियत बिगड़ने की जानकारी उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Jayashri Ramnath (@jayashriramnath)

जिसमें लिखा था, “बॉम्बे जयश्री की यूनाइटेड किंगडम में तबीयत खराब हो गई थी, जहां वह वर्तमान में अपने संगीत कार्यक्रमों के लिए दौरा कर रही थीं। एनएचएस में सक्षम कर्मचारियों और उनके साथ आने वाले कलाकारों के लिए उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता मिला। वह वर्तमान में स्थिर है और ठीक होने के लिए उन्हें एक-दो दिनों का आराम चाहिए। बॉम्बे जयश्री का परिवार इस अवधि के दौरान गोपनीयता और आपके समर्थन का अनुरोध करता है। हम आपको नियत समय में अपडेट करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को अनसुना करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद बॉम्बे जयश्री।”

बता दें कि पद्म श्री से सम्मानित जयश्री रामनाथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में गाना गाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें संगीत कलानिधी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।