Karan Singh Grover
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु सिंह (Devi Basu Singh Grover) के पिता बने हैं। एक्टर काफी खुश हैं और वो इन दिनों अपने फैमिली के साथ ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनोखी आर्ट सीरीज शेयर किया है। जिसे उन्होंने देवी का नाम दिया है।

    एक्टर ने पेंटिंग शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘देवी सीरीज, यह 7 कलाकृतियों का संग्रह है। जब हम प्रेग्नेंट हुए तो मैंने इस पर काम करना शुरू किया। मैं जानता था कि वह आ रही है और मैं जानता था कि उसका नाम देवी है। यह जानने जैसा है कि आप प्यार में हैं… आप वास्तव में इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते, आप यह नहीं कह सकते कि क्यों या कैसे… आप इसे अपने अंदर महसूस करते हैं।’ करण सिंह ग्रोवर के मुताबिक उन्हें पहले ही पता था कि उन्हें एक बेटी होगी। जिसका नाम उन्होंने पहले ही देवी तय रखा था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

    करण सिंह ग्रोवर के इस पेटिंग से उनके फैंस के साथ-साथ उनकी पत्नी बिपाशा बसु भी काफी खुश हुई हैं। उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के इस पेटिंग को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वहीं उनके फैंस उनके इस पेटिंग की तारीफ कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 12 नवंबर को पैरेंट्स बने हैं और वो काफी खुश हैं।

    अगर हम बात करें करण सिंह ग्रोवर के वर्क फ्रंट कि तो एक्टर फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।