Chrisann-Pereira,
Pic: Social Media

Loading

मुंबई: ड्रग्स तस्करी के आरोप में दुबई के शारजाह जेल में बंद एक्ट्रेस क्रिसन परेरा भारत लौट आई हैं।  लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर अपने परिवार को देखकर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kevin Pereira (@kevin.pereira8)

क्रिसन परेरा बीती रात मुंबई पहुंची और आज मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। दरअसल, पासपोर्ट मिलने में देरी की वजह से वो रिहाई के बाद भी शारजाह में थीं। सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज वो भारत लौटी हैं।

बता दें कि भारत लौटने के बाद एक्ट्रेस के भाई केविन परेरा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो भाई से लिपटकर एयरपोर्ट पर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मां भी उन्हें गले लगाती दिख रही हैं। इस मोमेंट का वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस के भाई ने लिखा, ‘आखिरकार क्रिसन वापस आई और हम सब दोबारा मिल गए हैं। मैंने कहा था कि वो जून के महीने वापस लौट आएगी, पर थोड़ा ज्यादा वक्त लगा। अब वो वापस आ गई है।’

बता दें कि मामला इसी साल मार्च का है, जब एक्ट्रेस क्रिसन परेरा एक फिल्म ऑडिशन के लिए शारजाह जा रही थीं। वहां पहुंचने पर एक्ट्रेस के पास से ड्रग्स से भरी शील्ड बरामद हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में ये पूरा फर्जी मामला सामने आया, जिसमें पता चला कि एक्ट्रेस को एक ट्रैप में फंसा कर जेल भेजा गया। इस मामले में एक्ट्रेस निर्दोष साबित हुईं और अब भारत लौट आई हैं।