Anupam Kher
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने प्रोफेशनल लाइफ तक की जुड़ी बातों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने फैंस के साथ यह जानकारी शेयर किया था कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर किया था। जिसमें वो अपने हाथ में स्लिंग लगाए नजर आए थे। वहीं अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुमार सानू बताते हैं कि वो अनुपम खेर से मिलने आए हैं। इस दौरान कुमार सानू अनुपम खेर की फरमाईश पर गाना ‘तेरे दर पर सनम’ गाते हैं। एक्टर गाना सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और उनकी खूब वाहवाही करते हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा, “90 के दशक में हिंदी सिनेमा में ऊपर वाले ने जबरदस्त इंसान बनाये। जो हुनर में तो कमाल के है ही। इनका दिल भी खूबसूरत है। उस वक्त के बनाये रिश्ते जिंदगी भर के रिश्ते बन गये। कुछ वक्त पहले का वीडियो है पर जादुई है। पेश है कुमार सानू की सुनहरी आवाज! आपका फेवरेट गाना कौन सा है जरूर बताइये!” कुमार सानू ने अनुपम खेर के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “लव यू दादा” साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अनुपम खेर का ये वीडियो उनके फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।