Sunil Shroff Passed Away
Photo - Sunil Shroff Facebook

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर सुनील श्रॉफ (Sunil Shroff) का बीते गुरुवार को निधन हो गया है। बहुमुखी एक्टर सुनील श्रॉफ इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुनील श्रॉफ के निधन की पुष्टि उनके फेसबुक अकाउंट से उनके बच्चों द्वारा किया गया है।

सुनील श्रॉफ के फेसबुक अकाउंट पर उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, “भारी मन से. हम सभी को सूचित करना चाहेंगे कि पापा श्री सुनील श्रॉफ का कल निधन हो गया। शांति।” एक्टर का निधन कैसे हुआ अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की माने तो सुनील श्रॉफ कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

आपको याद दिला दें कि सुनील श्रॉफ अक्षय कुमार की अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) में नजर आए थे। सुनील श्रॉफ अपने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। उन्होंने कुछ हफ्तों पहले ही एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वो एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए थे। इससे पहले एक पोस्ट में सुनील श्रॉफ को ‘ईद मुबारक’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Shroff (@shroffuncle)

बता दें कि सुनील श्रॉफ फिल्मों में कई अलग-अलग किरदार में नजर आ चुके थे। जिसमें वो कभी पिता तो कभी डॉक्टर तो कभी पुलिस के रोल में दिखाई देते थे। सुनील श्रॉफ ‘ओह माय गॉड 2’ के अलावा ‘शिद्दत’, ‘जूली’ और ‘द फाइनल कॉल’ जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके थे। सुनील श्रॉफ कई ब्रांड्स का ऐड भी कर चुके थे। सुनील श्रॉफ के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।  

मालूम हो कि एक दिन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो एक्टर्स का निधन हो गया है। एक्टर रियो कपाड़िया भी 66 साल की उम्र में 14 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गये थे। रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार आज यानी 15 सितंबर को किया जाएगा।