Munna Bhai 3
Photo - Social Media

Loading

मुंबई : मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की निर्देशित फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai MBBS) ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने मुन्ना भाई और सर्किट की भूमिका में अपने कॉमेडी भरे अंदाज से लोगों को हंस-हंसकर लोटपोट करने पर मजबूर कर दिया था।

‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म रही थी। जिसके बाद फैंस इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसे लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक फिल्म के सेट पर संजय दत्त को मुन्ना भाई और अरशद वारसी को सर्किट के गेटअप में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों के साथ राजकुमार हिरानी भी नजर आ रहे हैं।

सुयश पचौरी नाम के एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें संजय दत्त को मुन्ना भाई के गेटअप में राजकुमार हिरानी के साथ एक हॉस्पिटल के सेट पर एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे से अरशद वारसी भी सर्किट के लुक में अंदर आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संजय दत्त और अरशद वारसी एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो हंसते हुए कहते हैं कि हम वापस आ गए हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि शायद फिल्म ‘मुन्ना भाई 3’ बन रही है। जिसके शूटिंग का यह वीडियो है। वहीं फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।  

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी जेल की सलाखों के पीछे दिखाई दिए थे। हालांकि, एक्टर ने पोस्टर में फिल्म के नाम का जिक्र नहीं किया था, लेकिन उन्होंने यह बताया था कि उनकी इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे और संजय दत्त इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की भी जानकारी फिल्म के पोस्टर में दी गई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

गौरतलब है कि ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। वहीं साल 2006 में फिल्म ‘मुन्ना भाई’ का सीक्वल रिलीज हुआ था। जिसके बाद अब फैंस ‘मुन्ना भाई 3’ का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।