Prince Harry
Photo - Instagram

    Loading

    नई दिल्ली : हाल ही में 10 जनवरी को शाही परिवार (Royal Family) के छोटे प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने अपनी किताब ‘टेल-ऑल मेमॉयर-स्पेयर’ (Book Spare) को लॉन्च (Book Launch) किया। इस किताब में उन्होंने रॉयल फैमिली के कई राज खोले हैं और रॉयल फैमिली इस किताब के लॉन्च होने से काफी नाखुश है। लिवरपूल (Liverpool) में एक शाही यात्रा (Royal Trip) के दौरान, प्रिंस विलियम (Prince William) और केट मिडलटन (Kate Middleton) ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। वहां कई मीडिया भी मौजूद थे। उस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने प्रिंस हैरी की किताब पढ़ी भी है? इस पर प्रिंस विलियम ने चुप रहते हुए सवाल को टाल दिया और केट मिडलटन के साथ कार्यक्रम से बाहर चले गए।

    न्यूज एजेंसी ITV द्वारा कैप्चर किए गए एक वीडियो में, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन को उस जगह से बाहर निकलते देखा जा सकता है। जब रिपोर्टर उनसे दुबारा सवाल पूछता है, “योर रॉयल हाईनेस, क्या आपको अपने भाई की किताब पढ़ने का मौका मिला?” विलियम ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई और केट ने भी इस सवाल को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।अभी तक न तो बकिंघम पैलेस और न ही शाही परिवार के किसी सदस्य ने प्रिंस हैरी की किताब पर कोई टिप्पणी की है।

    प्रिंस हैरी की किताब ‘स्पेयर’ के लांच से कुछ दिन पहले, प्रिंस हैरी अपनी किताब के प्रचार के लिए कई इंटरव्यूज में उपस्थित हुए, जहां उन्होंने शाही परिवार के खिलाफ कई इंजाम के दावे किये और अपने भाई प्रिंस विलियम पर उन पर शारीरिक हमला करने का आरोप भी लगाया। लॉन्च के बाद से, प्रिंस हैरी की पुस्तक की संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में 1.4 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इस किताब ने अब तक लिखी गई किसी भी (नॉन-फिक्शन) पुस्तक के मुकाबले में पहले दिन की सबसे बड़ी बिक्री भी हासिल की।

    प्रिंस हैरी की किताब, ‘Spare’ जो 10 जनवरी को लांच हुई, अधिक विषयों पर प्रकाश डालती है, जिसमें शाही परिवार के सदस्यों के रूप में उनके और उनकी पत्नी मेघन मार्कल के साथ हुए व्यवहार के बारें में भी संक्षेप में शामिल हैं।