Rakhi Sawant and Adil Khan

Loading

मुंबई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर गिरफ्तारी के बादल मंडरा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही राखी को सरेंडर करने का आदेश दिया गया है। अब इस मामले में राखी के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का बयान सामने आया है।

आदिल का बड़ा बयान
आदिल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोर्ट ने ये नहीं कहा है कि मैं दोषी नहीं हूं, लेकिन राखी भी उतनी ही गुनहगार है, इसलिए मुझे लगता है कि उसे सरेंडर कर देना चाहिए। आदिल ने दावा किया है कि राखी गिरफ्तारी के डर से दुबई भाग गई है। उसके खिलाफ कई मामले हैं और वारंट भी है। भारत आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि राखी पर आदिल के प्राइवेट अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगा है।

राखी ने आदिल पर लगाया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
राखी सावंत ने पिछले साल आदिल संग से शादी की थी। हालांकि, कुछ महीनों में बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके बाद आदिल को 7 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद आदिल को जमानत मिली थी।

आदिल ने सोमी खान से किया निगाह
राखी से अलग होने के बाद आदिल ने बिग बॉस 9 फेम सोमी खान से निगाह किया। दोनों ने अपनी शादी का एलान सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर किया था। इसके बाद से राखी लगातार आदिल और उनकी पत्नी सोमी के खिलाफ अनाप-शनाप बातें कर रही थीं।