Jeh Ali Khan Birthday Party
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) अपने दो साल कम्पलीट कर लिए हैं। 21 फरवरी को जेह अली खान ने अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं जेह अली खान के जन्मदिन पर करीना और सैफ ने अपने घर पर पार्टी भी रखी थी।

    जिसके वीडियो और तस्वीर को सैफ अली खान की बहन सबा अली खान और सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो जेह के बर्थडे में शामिल होने के लिए पहुंची थी। वीडियो में जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गुब्बारों की सजावट देखी जा सकती है। वहीं वीडियो में करीना अपने बेटे जेह को अपनी गोद में पकड़े दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सैफ, सोहा और सबा एक साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। करीना ने बेटे जेह को अपनी गोद में लेकर केक कटवाई हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)

    जेह की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर व्हाइट कलर की टी-शर्ट और डेनिम में नजर आईं। वहीं सैफ अली खान पिंक कलर की लाइनिंग हाफ शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखे जबकि जेह अपने बर्थडे पर स्काई ब्लू टी शर्ट में काफी क्यूट नजर आएं। वहीं तैमूर ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Soha (@sakpataudi)

    जेह के बर्थडे पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची। उनके साथ उनके बच्चे समायरा और कियान भी पार्टी में शामिल हुए। सभी ने पार्टी का जमकर लुफ्त उठाया और ढ़ेरों मस्ती की जो वीडियो में साफ देखने को मिल रही है।