S. S. Rajamouli
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर (Famous) डायरेक्टर (Director) एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी अपनी निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को लेकर उनकी पूरी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही हैं। साथ ही उनपर लोगों को गर्व भी हो रहा है। हाल ही में फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है।

    जिसके बाद अब फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी हासिल किया है। इस सम्मान से फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम काफी खुश हैं। वहीं सभी एस एस राजामौली को बधाईयां भी दे रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर एस एस राजामौली अमेरिका के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग से मिले। जिनसे मिलकर एस एस राजामौली के खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इस मुलाकात के दौरान एस एस राजामौली के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने के संगीत कंपोजर एम एम कीरावानी भी मौजूद रहे।

    एस एस राजामौली ने अपने इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में डायरेक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एस एस राजामौली ने स्टीवन स्पीलबर्ग को भगवान बताते हुए लिखा, ‘मैं भगवान से मिला!’ उनके इस पोस्ट पर को फैंस के सेलेब्स भी लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने इन तस्वीरों को लाइक कर लिखा, ‘तीन भगवान एक साथ’

    बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी इंडियन फिल्म रही। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी।