मुंबई : भारत के पॉपुलर रेसलर दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) का घर इस वक्त बच्चे की किलकारियों से गूंज उठा है। जी हां, 51 साल की उम्र में खली फिर से पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर (Harminder Kaur) ने अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे को जन्म दिया है।
खली ने अपने लाडले को अनमोल हीरा बताया है। खली को अपने बेटे को अपनी गोद में लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेबी बॉय को प्यार-दुलार करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खली के फैंस के बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि इससे पहले द ग्रेट खली एक बेटी के पिता है। शादी के नौ साल बाद एक बार फिर खली के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है।
Ex-WWE wrestler the great Khali becomes father and shares video with a newborn baby.
Please like the video.#GreatKhali#WWE #INDvAUS #ICCWorldCup2023 #wrestling #NarendraModiStadium #NarendraModi #WrestleMania # pic.twitter.com/0La5cae92N
— Lone Ranger (@chetan7_surya) November 17, 2023
द ग्रेट खली की 2002 में हुई थी शादी
27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गांव में जन्में दलीप सिंह राणा एक भारतीय पेशेवर पहलवान और कुश्ती प्रमोटर के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रह चुके द ग्रेट खली ने अपने पेशेवर कुश्ती की शुरुआत साल 2000 में की थी। खली दो बॉलीवुड फिल्में, चार हॉलीवुड फिल्में और कई टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। खली ने साल 2002 में हरमिंदर कौर से शादी की थी।