Sushant Singh Rajput
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज 21 जनवरी 1986 को बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary) है, आइये जानते हैं उनके जीवन के कुछ रोचक बातें। सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभाशाली अभिनेता और हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना, बिहार उषा सिंह और सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के घर हुआ था। वह चार बड़े भाई-बहनों के साथ बड़े हुए, जिनमें से उनकी एक बहन मीतू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी बनीं। मां की मौत के बाद 2002 में सुशांत का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें एयरोस्पेस में भी खास दिलचस्पी थी। 

    बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सुशांत सबके दिलों पर राज करते थे और आज भी लोग उन्हें अपने जहन से नहीं निकाल पाए हैं। आज उनके जन्मदिन पर फैंस सुशांत को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यहां तक कि अभिनेता की याद में लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने घोषणा की है कि 21 जनवरी 2023 को एक स्टार को सुशांत राजपूत के नाम पर समर्पित किया जाएगा। अमेरिका की लूना सोसाइटी ने उनकी इस साल जो की 2023 की जन्मतिथि को ‘सुशांत मून’ के रूप में समर्पित किया है।

    सुशांत ने इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी। हालांकि उनका इंटरेस्ट एक्टिंग में ज्यादा था। कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में अभिनय करने के बाद, सुशांत ने अभिनय और नृत्य में अपना करियर बनाने के लिए 2006 में इंजीनियरिंग छोड़ दी। वह मुंबई चले आए और थिएटर में अभिनय करना शुरू कर दिया, उन्होंने कई ड्रामा में छोटी भूमिकाएं निभाईं।

    2008 में, उन्हें ‘किस देश में है मेरा दिल’ में सेकंड लीड का रोल निभाने का मौका मिला। इस शो से ही सुशांत को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्हें एक अन्य टीवी शो “पवित्र रिश्ता” (2008) में मुख्य भूमिका मिली, जहां सुशांत के प्रदर्शन ने उन्हें 2010 में भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार में अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया। कई अन्य टीवी पुरस्कारों के साथ, उन्होंने तीन प्रमुख पुरस्कार भी जीते।  सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता और सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता के पुरस्कारों ने इस भूमिका को उनके करियर के लिए एक सफलता बना दिया।

    सुशांत के रिश्ते हमेशा मीडिया अटेंशन का विषय बने रहे हैं। वह अपनी “पवित्र रिश्ता” की को- एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ रिश्ते में थे। फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को डेट किया। 2020 में सुशांत का निधन हो गया। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था।