Happy Birthday Poonam Dhillon
Photo - Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) और पॉलिटिशियन (Politician) पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) का आज 61वां जन्मदिन है। उनका जन्म 18 अप्रैल, 1962 को कानपुर (Kanpur), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में एक वैमानिकी इंजीनियर थे और उनकी मां एक स्कूल की प्रिंसिपल थीं। पूनम बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी। वो चंडीगढ़ में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर 16 साल की उम्र में फिल्मों में शामिल हो गईं।

जिसके बाद उन्होंने स्नातक किया। उन्होंने 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘नूरी’ में अपनी अहम भूमिका निभाकर बॉलीवुड में शुमार हुई थीं। जिसके बाद वो ‘रेड रोज’, ‘दर्द’, ‘रोमांस’, ‘सोहनी महिवाल’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘समुंदर’, ‘सवेरेवाली गाड़ी’, ‘कर्मा’ और ‘मालामाल’ जैसी फिल्मों में अपना मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2009 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में भी बतौर प्रतियोगी भाग ली थीं। वह शो की दूसरी रनर-अप बनी थीं। इसके अलावा वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

पूनम ढिल्लों को 1978 में मिस यंग इंडिया का ताज पहनाया गया था। एक्ट्रेस को पहला ब्रेक डायरेक्ट यश चोपड़ा की फिल्म ‘त्रिशूल’ से मिला था जो 1978 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी दिखाई दी। जिसमें ‘न्याय डंडा’ (बंगाली), ‘युद्ध कांडा’ (कन्नड़), ‘इष्टम’ (तेलुगु) और ‘यावरम नालम’ (तमिल) शामिल है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PoonamDhillon (@poonam_dhillon_)

बता दें कि पूनम ढिल्लों “वैनिटी” नाम का एक मेकअप वैन कंपनी भी चलाती हैं। पूनम ढिल्लों ने 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। जिसके बाद कपल दो बच्चों एक बेटी पलोमा और एक बेटा अनमोल के पैरेंट्स बने। पूनम ने 1997 में अशोक से तलाक ले लिया था। जिसके बाद दोनों बच्चों की कस्टडी पूनम ने ही संभाला। उन्होंने ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश की है।