Tunisha Sharma Case
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने सुसाइड (Suicide) करके सबको हिला के रख दिया है। उनके फैंस यही सोच रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा 24 दिसंबर 2022 को अपने शो ‘अली बाबा’ के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। उनके ऐसा करने से सभी सदमे में हैं। वहीं उनकी मां वनिता शर्मा पर अपनी बेटी को खोने का दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    वनिता शर्मा ने अपनी बेटी के सुसाइड करने का आरोप तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान पर लगाई है। उन्होंने शीजान खान पर उनकी बेटी को फांसी लगाने के लिए उकसाने का आरोप लगाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने शीजान खान को कड़ी सजा देने की भी मांग की हैं। इस मामले में वालीव पुलिस ने शीजान खान को घटना की देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में वनिता शर्मा ने शीजान खान पर कई अन्य बड़े आरोप लगाते हुए शिजान खान के लिए कड़ी सजा की मांग की हैं।

    तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने प्रेम कांफ्रेंस में कहा कि तुनिशा ने उनसे कहा था कि वो अपना क्रिसमस मनाने चंडीगढ़ जाने का सोच रही थी। ये मर्डर भी हो सकता है क्योंकि तुनिशा को ले जाने के लिए वहां कोई गाड़ी भी मौजूद नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि शीजान की बहन तुनिशा को दरगाह भी लेकर जाया करती थी। शीजान तुनिशा पर बुर्का पहनने का दबाव बनाता था। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। जिसकी वजह से तुनिशा के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था।

    इतना ही नहीं तुनिशा मुस्लिम की तरह रहने लगी थी और वो अपनी मां से भी दूरियां बना ली थी। तुनिशा शीजान के परिवार को अपना परिवार मानने लगी थी और वो शीजान की मां को अम्मा कहती थी। वनिता शर्मा ने आगे कहा कि तुनिशा ने एक बार शीजान के मोबाइल को चेक किया था। जिसमें उसने देखा था कि शीजान अन्य लडकियों से भी बात करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े भी हुए थे। जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया तुनिशा के मां ने यह भी बताया कि ब्रेकअप के दिन शीजान ने तुनिशा को थप्पड़ भी मारा था।

    तुनिशा ने अपनी मां को बताया था कि शीजान उन्हें चीट कर रहा है। जिससे तुनिशा परेशान रहने लगी थी और उन्होंने शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया। तुनिशा शर्मा 6 महीने से अपने शो के को-स्टार शीजान खान को डेट कर रही थी। सुसाइड करने से पहले तुनिशा ने शीजान के साथ लंच भी किया था।