actress urvashi-rautela-share-instagram-post-after-rishabh-pant-injured-in-road-accident-near-haridwar

    Loading

    मुंबई: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) का आज कार एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी गाडी हादसे का शिकार हो गयी। फिलहाल पंत का देहरादून के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक पोस्ट शेयर किया है।

    एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कई कारणों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इनके बीच का विवाद जगजाहिर है। दोनों के बीच हुए विवाद की बात सभी को इन दोनों के बीच इंस्टा वॉर से पता चल गई थी। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिए गए कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘प्रार्थना कर रही हूं।’ साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है। इस पर उनके कई फैन्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई का एक्सीडेंट हो गया है और ये यहां हॉट बनकर घूम रही है।’

    ऋषभ पंत इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए है। उन्होंने खुद की जान बचाने के लिए कार की विंड शील्ड तोड़ी। स्थानीय लोगों ने उनकी कार से बाहर निकलने में मदद की और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस पहुंची।