कान्स 2022 का खूबसूरत सफर पूरा कर मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, टील ब्लू पैंटसूट में आई नजर

    Loading

    मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले कुछ दिनों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। जब-जब अदाकारा कान्स के मंच पर दिखाई दी उनका अंदाज दूसरों से काफी हट के दिखाई दिया। लेकिन अब दीपिका कान्स 2022 का यह खूबसूरत सफर खत्म कर मुंबई लौट आ गई है। अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर टील ब्लू कलर के  पैंटसूट में देखा गया। दीपिका का स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। 

    इस दौरान एक्ट्रेस कर्ल बालों में दिखाई दी, जिसे उनसे खोल दिखा था। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेज पहने हुए थे। एयरपोर्ट से अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एयरपोर्ट से निकलते हुए कार में बैठती दिखाई दी। इस दौरान अदाकारा ने पोज देते हुए अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🌹DEEPIKA PADUKONE Kerala fc 🌹 (@deepikapadukonekeralafc_)

    दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। अदाकारा के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं।  बहुत जल्द दीपिका शाहरुख खान की वापसी फिल्म पठान में दिखाई देंगी। जिसमें जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अदाकारा पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। वह हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के बॉलीवुड रीमेक में भी काम करेंगी।