‘बेबी’ से लेकर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ तक, 26 जनवरी के दिन देखें देशभक्ति से लबरेज इन फिल्मों को

    Loading

    Republic Day 2022 Movies: भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बॉलीवुड ने हमेशा कई देशभक्ति फिल्मों का शानदार प्रदर्शन कर एक भारतीय होने का उत्साह बढ़ाया है। ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘रिफ्यूजी’, ‘ज़मीन’, ‘चक दे इंडिया’ से लेकर ‘भारत’ तक, बॉलीवुड में कई बेहतरीन देशभक्ति वाली फिल्में बनी हैं। 73वें गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर, हम आपके लिए कुछ बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आपको इस गणतंत्र दिवस पर अवश्य देखना चाहिए। देखें-

    बेबी (2015)

    बेबी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, राणा दग्गुबाती, डैनी डेन्जोंगपा, अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

    रंग दे बसंती (2006)

    यह फिल्म 14 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। कहानी भावनात्मक और मानसिक प्रक्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है जो उन्हें एक कारण के लिए विद्रोही में बदल देती है।

    लक्ष्य (2004)

    लक्ष्य फिल्म में ऋतिक रोशन समते अमिताभ बच्चन, प्रीति ज़िंटा, शरद कपूर, अमरीश पुरी, ओम पुरी, बोमन ईरानी, परमीत सेठी जैसे कलाकार अहम किरदार में दिखाई दिए। 

    राज़ी (2018)

    इस फिल्म में आलिया भट्ट एक अंडरकवर रॉ एजेंट की भूमिका अदा करती दिखाई दे रही है। फिल्म में उसकी बाधाओं और संघर्ष की यात्रा को दिखाया गया है।

    उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

    यह भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की कहानी है, जो 2016 में उरी, कश्मीर में एक बेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ एक गुप्त अभियान का नेतृत्व करता है और कई सैनिकों को मार डालता है। यह फिल्म उनके खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक की योजना और क्रियान्वयन पर केंद्रित है

    चक दे इंडिया (2007)

     

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ (Chak De! India) 15  साल पहले रिलीज हुई थी। अभिनेता पूर्व हॉकी स्टार कबीर खान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 

    मिशन मंगल (2019)

    इसरो के वैज्ञानिकों का एक समूह अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संघर्ष करता है और अपने एकमात्र मकसद, मार्स ऑर्बिटर मिशन के लिए अथक प्रयास करता है।