‘देस रंगीला’ से लेकर ‘चक दे इंडिया’ तक, गणतंत्र दिवस पर सुने देशभक्ति से लबरेज ये गाने

    Loading

    Happy Republic Day 2022 Songs : 26 जनवरी, 1950 को भारत सरकार अधिनियम की जगह भारत का संविधान लागू हुआ, जिससे हमारा राष्ट्र एक नवगठित गणराज्य में बदल गया। इसलिए इस तिथि का सम्मान करने के लिए भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस तिथि को इसलिए चुना गया है क्योंकि आज ही के दिन 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।

    फिल्म इंडस्ट्री लंबे समय से देशभक्ति पर आधारित गाने बना रहा है और जब देश के लिए अपने प्यार का इजहार करने की बात आती है, बॉलीवुड में देशभक्ति पर बेस्ट की बेहतरीन गाने है। भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में डालते हैं कुछ सबसे देशभक्ति वाले बॉलीवुड गानों पर- 

    फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

     

    इस गाने को उदित नारायण ने गाया है और गीतकार जावेद अख्तर ने इसे शब्दों में पिरोया है। जतिन-ललित द्वारा रचित यह गाना फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ का है।

    ये जो देस है तेरा

     

    इस खूबसूरत देशभक्ति गीत को ए.आर. रहमान ने गाया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया यह गाना फिल्म ‘स्वदेश’ का है।

    देस रंगीला

     

    यह गाना फिल्म ‘फना’ का है और इसे महालक्ष्मी अय्यर ने गाया है। जतिन-ललित ने कंपोज किया है इस गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

    ऐसा देस है मेरा

     

    इस गाने को स्वर्गीय मदन मोहन ने कंपोज किया है और यह फिल्म ‘वीर जारा’ का है। लता मंगेशकर, उदित नारायण, गुरदास मान, पृथा मजूमदार द्वारा गाए गए इस गाने के बोल भी जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

    रंग दे बसंती

     

    यह सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में से एक है जो फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से है। ए आर रहमान द्वारा रचित इस गाने को दलेर मेहंदी और चित्रा ने गाया है। इस गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

    चक दे इंडिया

     

    चक दे इंडिया इसी नाम की फिल्म से है। सुखविंदर सिंह, सलीम मर्चेंट, मैरिएन डी’क्रूज़ द्वारा गाया गया, इसका संगीत सलीम-सुलेमान द्वारा रचित है। इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं।