The Kapil Sharma
Photo-Instagram

    Loading

    मुंबई : टीवी (TV) के सबसे लोकप्रिय (Popular) शो (Show) में से एक है, ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show)। इस शो के सभी कलाकार अपने मजाकिया अंदाज से रूठे से रूठे लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते है। यही एक कारण है की दर्शकों द्वारा इस शो को काफी पसंद किया जाता है। शो की टीआरपी इन दिनों आसमान पर है। जिसके चलते इस शो के कलाकारों को फीस के तौर पर एक मोटी रकम दी जाती है। तो चलिए आज हम जानते है, कि इस शो के किस कलाकर को कितनी फीस मिलती है।

    कपिल शर्मा :

    ‘द कपिल शर्मा’ शो के होस्ट कपिल शर्मा इंड्रस्टी के टॉप कॉमेडियन में से एक है, उन्होंने अपने कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से कई लोगो को हंसाया है। एक बार शो में उदित नारायण ने बातचीत करते हुए बताया था, की कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते है। हालांकि, इस बात पर कपिल शर्मा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    कृष्णा अभिषेक :

    ‘द कपिल शर्मा’ शो में सपना ब्यूटी पार्लर का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक जब शो में एंट्री करते है, तब दर्शकों के चेहरे खिल उठते है। खबरों के अनुसार, कृष्णा अभिषेक एक शो के करीब 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करते है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

    भारती सिंह :

    लॉफ्टर क्वीन, भारती सिंह ‘द कपिल शर्मा’ शो में अलग-अलग किरदार निभाती नजर आती है। कभी वो कपिल की बुआ बनती है, तो कभी वो बच्चा यादव की पत्नी तितली बनकर दर्शकों का मनोरंजन करती है। खबरों के अनुसार, शो में केवल 10 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए भारती सिंह करीब 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

    कीकू शारदा :

    कीकू शारदा शरुआत से ही इस शो का हिस्सा रहे है। भारती सिंह की तरह ही कीकू भी अलग-अलग किरदार में नजर आते है। लेकिन, खासकर जब कीकू यानी बच्चा यादव अपने जोक्स के पिटारे से जोक्स सुनाते है, तब दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते है। कीकू शारदा एक एपिसोड के करीब 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करते है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda)

    चंदन प्रभाकर :

    शो में चंदन यानी चंदू चायवाले की एंट्री पर धूम मच जाती है। अक्सर शो में कपिल शर्मा ये कहते आए है, कि चंदन उनके बचपन के दोस्त है और दोनों ने साथ ही पढ़ाई की है। एक बार अक्षय कुमार ने चंदन प्रभाकर का कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते हुए बताया था, की चंदन एक एपिसोड के करीब 5 लाख रुपए लेते है।