DID Super Moms 3
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम 3’ (Dance India Dance Super Mom 3) के विजेता का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में हरियाणा की रहने वाली कंटेस्टेंट वर्षा बुमरा ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें 7.5 लाख रूपए भी मिले है। वहीं इस शो के मंच पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘पुष्पा’ के हिट सॉन्ग ‘सामी सामी’ पर जबरदस्त डांस किया है।

    गोविंदा ने इस गाने पर रश्मिका मंदाना को कांटे की टक्कर दिया है। इस डांस को देखकर फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं शो में मौजूद जज रेमो डीसूजा, भाग्यश्री और उर्मीला मातोंडकर भी इस डांस को देखकर खुशी से तालियां बजाते हुए चीयर कर उठी। बता दें कि इस शो में रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडबाय’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ZEE TV (@zeetv)

    इस फिल्म से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब गोविंदा और रश्मिका मंदाना का ये वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो को जी टीवी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उनका ये डांस उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है।