PM Modi to dedicate to the nation the railway line connecting Thane and Diva
File Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: भारत सहित पूरी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Happy Birthday Lata Mangeshkar) का आज जन्मदिन है। उन्हें देश दुनिया के दिग्गजों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लता दीदी आज 92 साल की हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। 

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

    पीएम मोदी का ट्वीट-

    गौर हो कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। लता दीदी ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके गायिकी क्षेत्र में योगदान के मद्देनजर भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया है।