प्रियंका चोपड़ा का यूजर्स पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘इस बुक में किसी और की स्टोरी नहीं है, मेरी है’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं।

    हाल ही में कुछ महीनों पहले प्रियंका ने अपनी बुक अनफिनिश्ड (Unfinished) रिलीज़ किया था। इस बुक में एक्ट्रेस ने अपनी अब तक के सफर के बारें में लिखा था। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी जर्नी की पूरी जानकारी इसमें बताई थी। प्रियंका ने इस बुक में कैसे मिस इंडिया से वह मिस वर्ल्ड बनीं इसके बारे में भी बताया है। 

    ऐसे में अब प्रियंका से एक सवाल पूछा गया था। क्या वह अपनी बुक में लोगों की पहचान छिपाकर फैंस को अट्रैक्ट करना चाहती हैं बुक की तरफ? जिस पर अब प्रियंका ने अपना जवाब दिया है। प्रियंका में कहा- ‘ये बुक मेरी है, किसी और के बारे में क्यों बताऊं, इस बुक में किसी और की स्टोरी नहीं मेरी है। इस बुक में लिखा है प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी, है न? मतलब ये मेरी स्टोरी है। ये बहुत ही ज्यादा फनी है जब मैंने आपके कमैंट्स पढ़े, कुछ लोगो ने लिखा था- ‘प्रियंका ने इसमें पूरा सच नहीं बताया है। तो मतलब आप लोग गॉसिप चाहते हो। आप चाहते हो मैं नाम लेकर गॉसिप करूं और आप उसके मजे लें।’

    प्रियंका ने आगे कहा- ‘मैं बहुत ही ज्यादा खुशनसीब हूं कि मेरी बुक को वर्ल्ड में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका ने अपनी बुक में अपनी जिंदगी की कुछ बड़ी बातें बिना किसी के नाम का खुलासा करें बताई थी। जैसे कि एक किस्से के बारे में प्रियंका ने बताया था कि एक डायरेक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने को कहा था, एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले।